April 19, 2024
Kartik Aryan Biography in Hindi | कार्तिक आर्यन की जीवनी

Kartik Aryan Biography in Hindi | कार्तिक आर्यन की जीवनी

कार्तिक आर्यन (Kartik Aryan) भारतीय सिनेजगत के उभरते हुए एक्टर हैं | इस युवा अभिनेता नें बड़े कम समय में तगड़ी फिमेल फैन फोलोइंग हासिल कर ली है | एक्टिंग के अलावा वह मोडलिंग भी कर चुके हैं | इस अभिनेता को फिल्म “प्यार का पंचनामा” से पहचान मिली है | जिसमें इन्होने “रजत मृदुल” (रज्जो) का किरदार निभाया था | यह एक रोमेंटिक कॉमेडी फिल्म थी | आज के समय में बॉलीवुड इंडस्ट्री जितना ही कद टीवी इंडस्ट्री का भी है | तो कार्तिक नें इसी बात को ध्यान में रखते हुए वर्ष 2018 आइफा अवार्ड्स में और वर्ष 2019 जी सिने अवार्ड्स समारंभ में को-होस्ट की भूमिका भी अदा की |

आज इस युवा एक्टर के पास कई बड़े बैनर के फिल्म प्रोजेक्ट हैं जैसे की भूल भुलैया 2, दोस्ताना 2 और लव आजकल 2 | कार्तिक आर्यन के पास BMW 5 Series कार है | Kartik Aryan आज Envy 1000, Veet Man Removal Cream और Emami Fair and Handsome जैसे बड़े ब्रांड को एंडोस करते हैं | आइये इस अगली पीढ़ी के संभावित सुपरस्टार की जीवनी पर एक नज़र डालें |

शुरूआती जीवन – Early Life

कार्तिक आर्यन (असल नाम: कार्तिक तिवारी) एक मध्यम वर्गीय हिन्दू परिवार से आते हैं | उनका जन्म 22 नवंबर, 1988 के दिन हुआ है | उनका जन्म स्थान ग्वालियर, मध्यप्रदेश (भारत) है | Kartik Aryan view pico के माता पिता दोनों पेशे से डॉक्टर हैं | उनकी माता का नाम माला तिवारी है और वह पेशे से एक गायनोकोलोजिस्ट हैं | तथा पिता मनीष तिवारी एक पेडीयाट्रिश्यन हैं | कार्तिक की एक बहन भी है जिसका नाम किट्टू है |

उन्होंने अपनी शुरूआती पढ़ाई सैंट. पॉल’स तथा किड्डी’स स्कूल, ग्वालियर से संपन्न की है | कार्तिक जब 10वि कक्षा में अभ्यास करते थे तभी से वह एक सफल अभिनेता बनने के सपने देखा करते थे | इन्होने जैसे ही अपनी 11वि कक्षा की परीक्षा पास कर ली तब वह काम को खोज में दिल्ली शिफ्ट हुए | लेकिन उन्होंने जल्द इस बात को भांप लिया की, बॉलीवुड में कदम रखना है तो दिल्ली जित कर बता नहीं बनेगी | तब उन्हीने माया नगरी मुंबई की और बढ़ने का निश्चय किया |

एक्टिंग करियर – Acting Career

दिल्ली शहर में मुंबई के मुकाबले कम एक्टिंग ओप्पोर्च्युनीटी उपलब्ध थीं, इसी कारण कार्तिक आर्यन नें करियर आगे बढाने के लिए मुंबई शिफ्ट होने का निर्णय लिया | मुंबई में उन्होंने DY Patil Collage, Navi Mumbai में दाखिला लिया | वहां पर उन्होंने Biotechnology में B.tech करने के लिए अभ्यास शुरू किया | उन्होंने ऐसी कॉलेज का चयन किया जहाँ उन्हें रेगुलर अटेंडेंस ना देनी पड़े, ताकि वह शहर में आसानी से एक्टिंग ऑडिशनस पर जा सकें | कार्तिक आर्यन प्रति दिन अपनी कॉलेज के लेक्चर बंक मार कर ऑडिशन के लिए पहुँच जाते | नैन नक्श अच्छे होने के कारण उन्हें एक्टिंग से पहले मोडलिंग जगत नें अपना लिया |

इस अभिनेता नें वर्ष 2011 में “प्यार का पंचनामा” फिल्म से डेब्यू किया | यह फिल्म लव रंजन नें बनायीं थी | इस फिल्म नें अच्छा कारोबार किया और कार्तिक के अभिनय की भी खूब प्रसंशा हुई | इस फिल्म में कार्तिक नें 5.29 मिनट का मोनोलोग परफॉर्म किया जो उस समय एक बॉलीवुड फिल्म के लिए एक रेकोर्ड था | यह सिन फिल्म की हाईलाइट बन गया |

वर्ष 2013 में कातिक “आकश वाणी” नाम की फिल्म में नज़र आये | उसके बाद वर्ष 2014 में उन्होंने कांची: द अनब्रेकेबल में काम किया | यह दोनों फ़िल्में ठंडी साबित हुई लेकिन इन जनाब का मार्केट दिन पर दिन गरम ही होता गया | वर्ष 2015 में कार्तिक के करियर का टर्निंग पॉइंट आया | प्यार का पंचनामा 2 (2015) बोक्स ऑफिस पर एक बड़ी हिट साबित हुई | इस फिल्म में उन्होंने एक कदम आगे बढ़ते हुए 7.80 मिनट का मोनोलोग डिलीवर किया | यह सिन भी ओडियन्स को खूब पसंद आया |

वर्ष 2018 में कार्तिक नें एक कॉमेडी फिल्म में काम किया | जिसका नामा था “सोनू के टीटू की स्वीटी” | यह फिल्म उस वर्ष की सफलतम कारोबार करने वाली फिल्म्स में शुमार हुई | अब, कार्तिक आर्यन एक स्थापित हाई रेटेड सुपर स्टार बन चुके थे | वर्ष 2019 में वह कृति शेनन के साथ “लुक्का छुपी” नाम की फिल्म में नज़र आये | यह एक रोमेंटिक प्रेम कहानी थी |

पसंद नापसंद – Likes & Dislikes

कार्तिक आर्यन जीरा राईस और सिन्धी करी खाना बहुत पसंद करते हैं | इसके अलवा उन्हें पावभाजी, छोले भटूरे, गुलाब जामुन, गाजर का हलवा, रिस्सोटटो और स्टाय फ्राइड वेजिस पसंद है | यह कुशल अभिनेता फिल्म इंडस्ट्री में अक्षय कुमार, शाहरुख़ खान, रणबीर कपूर और अमिताभ बच्चन के तगड़े प्रशंसक हैं | इनके अलावा फिमेल ऐक्ट्रेस की बात करें तो आलिया भट्ट, दीपिका पदुकौण और प्रियंका चोपरा इन्हें बहुत पसंद है | कार्तिक घुमने फिरने के लिए कनाडा, लंदन और कोलकाता जाना पसंद करते हैं | इनके फेवरिट कलर्स की बात करें तो ब्लैक, वाइट और ब्लू कलर अधिक पसंद है | रोकस्टार, दिल्लीबैली, गैंगस ऑफ़ वासेपुर और यह जवानी है दीवानी फिल्म इन्हें बेहद पसंद है |

शारीरिक डीलडौल – Physical Appearance

  • कद – 6” फीट
  • वज़न – 78 किलो
  • बालों का रंग – ब्लैक
  • आँखों का रंग – डार्क ब्राउन
  • छाती – 42” इंच
  • कमर – 31” इंच
  • बाइसेप – 15” इंच

निजी जीवन – Personal Life

कार्तिक आर्यन को उनकी पहली गर्लफ्रेंड नें सिर्फ इस लिए छोड़ दिया चूँकि वह एक ऐक्ट्रेस बनना चाहती थी | ऐसी भी अफवा उड़ी थीं की कार्तिक अपनी फिल्म प्यार का पंचनामा की फिमेल एक्टर “नुसरत भरुचा” को डेट कर रहे हैं | इसके बाद इस हैंडसम हंक का नाम फ़ातिमा सना शैख़ (दंगल गर्ल) के साथ भी जोड़ा गया |

कार्तिक आर्यन से जुड़े तथ्य – Facts about Kartik Aryan

  • कार्तिक आर्यन के मित्र उन्हें प्यार से Koki कह कर बुलाते हैं |
  • इन्हें फुटबॉल, विडियो गेम्स, फोटोग्राफी और राइटिंग से बहुत लगाव है |
  • कार्तिक की माता उन्हें प्यार से गुड्डू बुलाती है |
  • कार्तिक आर्यन रणबीर कपूर के रोकस्टार फिल्म और यह जवानी है दीवानी फिल्म के किरदार निभाना पसंद करते |
  • अक्षय कुमार को यह अभिनेता अपना आदर्श मानते हैं |
  • अगर कार्तिक अभिनेता नहीं होते तो वैज्ञानिक बनना चाहते |
  • पहली फिल्म में काम मिल जाने तक कार्तिक नें अपने माता पिता से एक्टिंग के शौक की बात नहीं कही थी |
  • कार्तिक क्लास बंक मार कर ऑडिशन देने जाते थे | एक बार एक टीचर नें कहा: अगर तुम मेरा नाम क्या है यह बता दोगे तो मैं तुम्हे पास कर दूंगी लेकिन कार्तिक उसका नाम नहीं जानते थे और उसने कार्तिक को फ़ैल कर दिया |
  • डिरेक्टर प्रोड्यूसर लव रंजन नें फेसबुक पर कार्तिक आर्यन का संपर्क किया था | फिर उन्होंने कॉल कर के बताया की मैं “प्यार का पंचनामा” फिल्म में आप को कास्ट कर रहा हूँ |
  • प्यार का पंचनामा फिल्म में डेब्यू करने से पहले कार्तिक 2 BHK फ्लेट में 12 लड़कों के साथ मुंबई के लोखंडवाला में रहते थे |
  • कार्तिक तिवारी नें अपनी फिल्म कांची: द अनब्रेकेबल की रिलीज़ से पहले अपना नाम बदल कर “कार्तिक आर्यन” कर दिया |

पुरस्कार एवं सम्मान – Awards & Achievements

  • वर्ष 2015 – फिल्म – प्यार का पंचनामा 2 – बेस्ट एक्टर इन कॉमिक रोल
  • वर्ष 2015 – फिल्म – प्यार का पंचनामा 2 – मोस्ट इंटरटैनिंग एन्सेबल कास्ट
  • वर्ष 2018 – दादा साहेब फाल्के एक्सेलेंस अवार्ड – फिल्म – सोनू के टीटू की स्वीटी – बेस्ट इंटरटैनर ऑफ़ द इयर अवार्ड
  • वर्ष 2018 –- मसाला अवार्ड – फिल्म – सोनू के टीटू की स्वीटी – बेस्ट एक्टर पुरस्कार
  • वर्ष 2018 – Vouge Beauty Award – हार्टथ्रोब ऑफ़ द इयर
  • वर्ष 2018 – होटेस्ट वेजीटेरीयन सेलेब्रिटी अवार्ड – PETA India

Read More…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *