April 19, 2024
Sunny Deol Biography in Hindi

Sunny Deol Biography in Hindi

अभिनेता सनी देओल की जीवनी | Sunny Deol Biography in Hindi

सनी देओल (Sunny Deol) का जन्म 19 अक्टूबर 1956 को पंजाब के लुधियाना जिले के एक गाँव में हुआ था | उनका बचपन का नाम अजय देओल था | उनके पिता बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता धर्मेद्र और माँ प्रकाश कौर गृहिणी थी | सनी देओल का एक छोटा भाई बॉबी देओल और दो बहने विजेता और अजीत है जो दोनों कैलिफोर्निया में सेटल है | सनी देओल की सौतेली माँ मशहूर अभिनेत्री हेमा मालिनी जिनसे दो सौतेली बहने एशा देओल और आहान देओल है | सनी देओल का चचेरा भाई अभय देओल भी बॉलीवुड के जाने माने अभिनेता है |

सनी देओल (Sunny Deol) ने अपने फ़िल्मी करियर की शुरुवात 1983 की रोमांटिक फिल्म बेताब से की थी जिसके उनके अभिनय की ना केवल प्रसंशा हुयी बल्कि उन्हें फिल्फेयर के लिए नामांकित भी किया गया था | इसके बाद सनी देओल अर्जुन (1985) में नजर आये जिसमे उन्होंने एक बेरोजगार युवा का किरदार निभाया था | ये फिल्म बड़ी हिट साबित हुयी और सनी देओल एक्शन हीरो के रूप में उभरकर पर्दे पर आये | 1986 में सनी ने अपने पिता के साथ सल्तनत फिल्म में काम किया |

80 के दशक के अंत तक सनी देओल (Sunny Deol) कई हिट फिल्मो में नजर आये जिसमे डकैत (1987) , यतीम (1988) और पाप की दुनिया (1988) जैसी हिट फिल्मे थी | 1989 में सनी देओल के एक के बाद एक हित फिल्म आयी जिसमे त्रिदेव और चालबाज जैसी सुपरहिट फिल्मे शामिल है | 1990 में राजकुमार सन्तोशी की फिल्म घायल के लिए सनी देओल को जीवन का पहला फिल्फेयर अवार्ड मिला | 1991 में आदित्य पंचोली के साथ विष्णु देवा फिल्म की | 1992 से 1997 तक सनी देओल ने फिर से एक के बाद एक हिट फिल्म दी जिसमे लूटेरे , डर ,जीत , घातक , बॉर्डर और जिद्दी जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मे थी | 1999 में दिल्लगी फिल्म से उन्होंने डायरेक्शन में भी कदम रखा जिसमे उन्होंने अपने भाई और उर्मिला मातोंडकर के साथ काम किया था |

21वी सदी की शुरुवात में 2001 में आयी फिल्म “गदर” से सनी देओल ने फिल्म जगत में तहलका मचा दिया | इस फिल्म के डायलोग आज भी लोगो की जुबान पर है | 2003 में फिर सनी देओल ने अनिल शर्मा के साथ मिलकर The Hero: Love Story of a Spy फिल्म में काम किया जिसमे प्रीति जिंटा और प्रियंका चोपड़ा अभिनेत्रिया थी | ये फिल्म उस समय की सबसे महंगी फिल्म थी और उस साल की तीसरी सबसे ज्यादा कमाऊ फिल्म बनी | 2007 में अपने फिल्म में पहली बार धर्मेन्द्र और बॉबी देओल सभी ने साथ मिलकर काम किया और उसके बाद यमला पगला दीवाना में भी सभी ने साथ काम किया |

2010 में क्राइम थ्रिलर Right Yaaa Wrong में सनी देओल (Sunny Deol )ने पुलिस इंस्पेक्टर का किरदार निभाया | 2011 में रिलीज़ हुयी यमला पगला दीवाना उस साल की सफलतम फिल्मो में से एक थी | 2011 में I Love NY में काम किया लेकिन ये फिल्म ज्यादा सफल नही रही | एनिमेटेड महाभारत में सनी देओल ने भीम के पात्र को आवाज दी थी | 2013 में यमला पगला दीवाना 2 आयी लेकिन इसको दर्शको ने सिरे से खारिज कर दिया हालंकि उनके किरदार परमवीर को सराहा गया था | 2016 में सनी ने घायल के रीमेक Ghayal Once Again   में काम किया | 2017 में उनकी फिल्म पोस्टर बॉयज सेमी हिट रही |

सनी देओल (Sunny Deol) की शादी पूजा देओल से हुयी और उनके दो बेटे करन और राजवीर है | करन यमला पगला दीवाना 2 में सहायक निर्देशक थे और करन देओल जल्द बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहे है | सनी   देओल ने अपने फ़िल्मी करियर में दो नेशनल अवार्ड्स और 2 फिल्मफेयर अवार्ड जीते है |

करियर 

सनी देओल एक फ़िल्मी परिवार से ताल्लुकात रखतें हैं, उनके पिता बीते जमाने के मशहूर अभिनेता और हिंदी सिनेमा मैन के नाम से मशहूर थे। उनकी इस प्रसिद्धि को उनके बेटे सन्नी देओल ने आगे बढ़ाया। सनी देओल ने अपने करियर शुरुआत साल 1984 में फिल्म बेताब से की थी। इस फिल्म में उनके अपोजिट अभिनेत्री अमृता सिंह नजर आयी थीं। फिल्म ने बॉक्स-ऑफिस पर काफी अच्छी कमाई की। साथ ही इस फिल्म ने सनी को उनका पहला फिल्म-फेयर अवार्ड दिलाया। साल 1985 में  में वह फिल्म अर्जुन में एक बेरोजगार युवक के किरदार में नजर आए, इस फिल्म में उनका अभिनय दर्शकों और आलोचकों को खूब पसंद आया। यह फिल्म उस साल की हिट फिल्मों में से एक फिल्म थी। इसके बाद उन्होंने हिंदी सिनेमा में कई बैक-टू-बैंक हिट फ़िल्में दीं। जिसमे यतीम, चालबाज और सल्तनत जैसी फ़िल्में शामिल थीं।
90 के दशक में सनी ने कई सुपर ब्लॉकबस्टर हिट फिल्मों में काम किया। इस समय उन्होंने राज कुमार संतोषी निर्देशित फिल्म घायल की। जिसने उन्हें फिल्म फेयर अवार्ड के साथ-साथ राष्ट्रीय पुरुस्कार भी दिलाया। उन्‍होंने कई हिट फ़िल्में की जिनमे डर-घटक, ज़िद्दी, बॉर्डर जैसी फ़िल्में शामिल थीं।
साल 2001 में उन्होंने उन्होंने फर्ज फिल्म की। इस फिल्म में उनके अपोजिट प्रीति जिंटा नजर आयीं थीं। इस फिल्म ने बॉक्स-ऑफिस पर काफी अच्छी कमाई की थी, साथ ही आलोचक भी सन्‍नी की बेहतरीन एक्टिंग के दीवाने हो गए थे। इसके बाद वह फिल्म ग़दर एक प्रेमकथा में नजर आए। इस फिल्म में उनके अपोजिट अभिनेत्री अमीषा पटेल नजर आयीं थीं। यह फिल्म हिंदुस्तान-पाकिस्तान के रिश्तों पर आधारित थी। उस दौरान इस फिल्‍म का कई जगह विरोध भी हुआ, लेकिन उसके बावजूद इस फिल्म ने बॉक्स-ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई की। फिल्म की हर चीज़ उस दौरान सुपरहिट थे, चाहे गाने हो या फिर सनी के दमदार डायलॉग। इसके बाद वह एक और बेहतरीन फिल्म इंडियन में नजर आये इस फिल्म में उन्होंने एक देशभक्त पुलिस ऑफिसर की भूमिका अदा की थी। फिर वह फिल्म माँ तुझे सलाम में नजर आये। दोनों ही फिल्मों में वह देशभक्त की भूमिका में थे।
साल 2003 में उन्‍होंने फिल्म हीरो-द स्पाई में प्रीती जिंटा और प्रियंका चोपड़ा के अपोजिट काम किया। फिल्म में उनका किरदार एक डिटेक्टिव का था। उनके दमदार अभिनय के कारण सिनमाघरों के बाहार काफी भीड़ जुटी, और उनकी फिल्म सुपरहिट साबित हुई। यह फिल्म उस साल की सबसे सफल तीसरी फिल्म थी।
इसके बाद वह फिल्म यमला पगला दीवाना में अपने पिता धर्मेन्द और बॉबी देओल संग नजर आये। फिल्म ने बॉक्सऑफिस पर ठीक-ठाक कमाई की थी। इसके बाद उन्होंने कई फ़िल्में की जो दर्शकों को रिझानेँ में ज्‍यादा कामयाब नहीं हो सकीं। हाल ही में उनकी फिल्‍म ब्‍लैंक रिलीज हुई थी।

प्रसिद्ध फ़िल्में

यमला पगला दीवाना, राईट या राँग, बिग ब्रदर, फूल एन फाइनल, तीसरी-आँख, नक्‍शा, काफ़िला,जो बोले सो निहाल, रोक सको तो रोक लो, कैसे कहूँ कि प्यार है, खेल, माँ तुझे सलाम, जानी दुश्मन, फ़र्ज़, ग़दर, ये रास्ते हैं प्यार के, इण्डियन, चैम्पियन, प्यार हो गया, हिम्मत, घातक, बेताब, जिद्दी, दामिनी।
Read More…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *