April 26, 2024
Shatrughan Sinha Biography in Hindi

Shatrughan Sinha Biography in Hindi

Shatrughan Sinha Biography in Hindi | शत्रूघन सिन्हा की जीवनी

शत्रुघन सिन्हा (Shatrughan Sinha) एक फिल्म अभिनेता और राजनेता है जो अपने दमदार डायलॉग “खामोश” की वजह से काफी प्रचलित है | शत्रुघन सिन्हा (Shatrughan Sinha) का जन्म 9 दिसम्बर 1945 को बिहार की राजधानी पटना में एक कायस्थ परिवार में हुआ था | सिन्हा के पिता का नाम भुवनेश्वरी प्रसाद सिन्हा और माता का श्यामा देवी सिन्हा है | वो अपने चारो भाइयो में सबसे छोटे है सबसे अनोखी बात है यह कि उनके चारो भाईयो के नाम राजा दशरथ के चारो पुत्र के नाम पर ही रखे गये | राम ,लक्ष्मण, भरत  और शत्रुघन के बाद वो चौथे नम्बर के है |

शत्रुघन सिन्हा ने अपनी स्कूल की पढाई पटना से ही की | उन्होंने पटना साइंस कॉलेज से स्नातक उत्तीर्ण की | इसके बाद वो पुणे में फिल्म एंड टेलीविज़न इंस्टिट्यूट के भी छात्र रहे | वर्तमान में उनके नाम से इस इंस्टिट्यूट में डिप्लोमा छात्रों को छात्रुवृति दी जाती है | उनका विवाह पूर्व मिस इंडिया पूनम सिन्हा से हुआ | शत्रुघन सिन्हा के दो जुड़वाँ पुत्र लव और कुश है जबकि एक बेटी सोनाक्षी सिन्हा है जो फिल्मो में काफी सफल अभिनेत्री बन चुकी है | टैलेंट उनके बचपन से ही था और बचपन में 40 से ज्यादा कलाकारों की आवाज की नकल निकाला करते थे | उनके पसंदीदा अभिनेता राजकपूर और पसंदीदा अभिनेत्री नर्गिस थी |

सिन्हा के पिता अपने दो बेटो को डॉक्टर और दो बेटो को वैज्ञानिक बनाना चाहते थे | केवल शत्रुघन को छोडकर उनके सभी भाई अपने पिता का सपना पूरा कर पाए और शत्रुघ्न सिन्हा फिल्मो में काम करने के मकसद से मुम्बई रवाना हो गये | शत्रुघन सिन्हा (Shatrughan Sinha) को एक्टिंग का पहला अवसर देव आनंद की फिल्म प्रेम पुजारी में एक पाकिस्तानी मिलिट्री ऑफिसर का किरदार निभाने को मिला | इसके तुंरत बात 1969 में उन्हें मोहन सहगल की फिल्म सजन में पुलिस इंस्पेक्टर का किरदार निभाने का मौका मिला | प्रेम पुजारी की रिलीज़ डेट आगे बढने की वजह से उनके पहली पर्दे पर आने वाली पहली फिल्म सजन थी | 1971 में गुलजार की फिल्म “मेरे अपने” में काम करने से पहले शत्रुघन सिन्हा ने कई फिल्मो में सहायक अभिनेता के किरदार निभाया था |

1973 में “सबक” फिल्म एम् पहली बार उन्हें पूनम सिन्हा के साथ कास्ट किया गया था | इसके बाद 1974 में दोस्त और 1976 में कालीचरण उनकी सबसे कामयाब फिल्मो में से एक है | 2008 से वो पहली बार टीवी पर भी नजर आये और कई टीवी शो होस्ट भी किये | राम गोपाल वर्मा की फिल्म रक्त चरित्र में शत्रुघन सिन्हा ने तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री एन.टी.रामराव का किरदार निभाया था | शत्रुघन सिन्हा को भोजपुरी सिनेमा का बिग बी भी कहा जाता है क्योंकि उन्होंने KBC के भोजपुरी वर्शन को होस्ट करते है | आपको शायद मालुम नही होगा शोले में जय का किरदार निभाने के लिए पहले शत्रुघ्न सिन्हा का नाम आया था लेकिन किसी दुसरी फिल्म में व्यस्त होने की वजह से उन्होंने मना कर दिया था |

वर्तमान में शत्रुघन सिन्हा (Shatrughan Sinha) भारतीय जनता पार्टी के सदस्य है | सिन्हा में राजनीती में प्रवेश चुनाव में राजेश खन्ना में विपक्ष में लडकर किया | शत्रुघन सिन्हा राजेश खन्ना के खिलाफ लड़ना अपने जीवन का सबसे बड़ा पछतावा मानते है | हालांकि इस चुनाव में राजेश खन्ना ने शत्रुघन सिन्हा को 25 हजार वोटो से हराया लेकिन इससे राजेश खन्ना को काफी दुःख हुआ और उनकी आपस में कभी बात नही हुयी | शत्रुघन ने राजेश खन्ना के साथ दोस्ती करने की काफी कोशिश की लेकिन राजेश खन्ना की मौत तक दोस्ती बनाने में असफल रहे |2009 के आम लोकसभा चुनाव में शत्रुघन सिन्हा पटना साहिब से चुनाव जीते | उन्होंने दुसरे फ़िल्मी कलाकार शेखर सुमन को पराजित किया | इसके बाद उसी सीट से 2014 के लोकसभा चुनाव में भी विजयी रहे | शत्रुघन सिन्हा अपने विवादित बयानों की वजह से काफी चर्चा में रहते है इसलिए उन्हें Shotgun भी पुकारते है |

2 thoughts on “Shatrughan Sinha Biography in Hindi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *